Tuesday, April 9, 2024

प्रिया प्रसाद

नूतन वर्ष
गाती प्रकृति गीत नयी
लेकर हर्षोल्लास उमंग नयी
त्यौहार हमारा साल नयी
फागुन रंगीन गा रही गीत नयी
नव प्रतिपदा हर्ष नयी
त्योहार हमारा कामना मंगलमई
उठ चुकी जीवन,ऊर्जा नयी
सूर्य हुआ प्रबल तो
गाती प्रकृति गीत नयी
मधुर मुधर गूंजन संग
कलियों में राग नयी
पंखुड़ियां खिलने को बेताब
आ चुका नव वर्ष मना रहा प्रकृति,त्यौहार नयी
धरा बनी दुल्हन सब भाव नयी
किरणों संग संगम दिखा रही नदीयां
अद्भुत है पूर्ण भाव भरी
शाख शाख है बसंत बहार
कलरव सुनाती पंक्षीयां
उसकी हर राग नयी
हवाएं झुला रही डालियां
फूलों की बरसात नयी
नव वर्ष है उत्साहित
जन - जन गा रही संगीत नयी

© प्रिया प्रसाद 

No comments:

Post a Comment

छाया शाह *"सख्य"*

नववर्ष  पती पती देखो कैसी कोंपलें फुटी है, धरती को सजाने सारी प्रकृति जुटी है। धूले प्रेम के रंग में यह नववर्ष कहेलाता,  चैत्री एकम निले वस्...