Sunday, April 7, 2024

भेरूसिंह चौहान "तरंग"

*नया साल ये आया है*
____________________

दीप जले हैं घर - आँगन में
परचम भी लहराया है ।
खुशियों की सौगात मिली है
नया साल ये आया है ।।

नए वर्ष में वृक्ष लगाएं
धरती का श्रृंगार करें ,
रंग - बिरंगे इंद्रधनुषी
सपनों को साकार करें ।
चहुंओर है लहर हर्ष की 
सबके दिलों पर छाया है ।
खुशियों की सौगात......।।

नाच रहे हैं मोर - पपीहा 
जब कोयल गीत सुनाती है ,
चमक रहे हैं भाल कृषक के
फसलें खेतों में लहराती है ।
मस्त पवन में झूमें फसलें
मानो यौवन भी इठलाया है ।
खुशियों की सौगात.....।।

गत वर्ष में हुई गलतियॉं
नहीं हमें दोहराना है ,
नई उमंग हो , नई तरंग हो
नया जोश भी लाना है ।
मंथन - चिंतन करना सबको
क्या खोया - क्या पाया है ।
खुशियों की सौगात.....।।

पथ में कॉंटे लाख अगर हो 
नहीं जीवन में घबराना हैं ,
हार मिले या जीत मिले 
हमें फिर भी गले लगाना है ।
नहीं रूकेगा आज क़दम ये
जो आगे क़दम बढ़ाया है ।
खुशियों की सौगात .....।।

नफ़रत की जो आग लगी है 
उसको आज बुझाना है ,
मानवता का दीप - दिलों में 
मिलकर आज जलाना है ।
नहीं बुझेगा दीप - दिलों का 
जो तुमने आज जलाया हैं ।
खुशियों की सौगात .... ।।

*_____________________________*

(मौलिक स्वरचित रचना)

भेरूसिंह चौहान "तरंग"
४,रोहिदास मार्ग, झाबुआ
ज़िला - झाबुआ (मध्य प्रदेश)
पिन : ४५७६६१
मो. नंबर : ७७७३८६९८५८
*______________________________*

No comments:

Post a Comment

छाया शाह *"सख्य"*

नववर्ष  पती पती देखो कैसी कोंपलें फुटी है, धरती को सजाने सारी प्रकृति जुटी है। धूले प्रेम के रंग में यह नववर्ष कहेलाता,  चैत्री एकम निले वस्...