नव वर्ष
नव वर्ष की
प्रथम रश्मि का
करें अभिनंदन...
शुभ स्वरों से बजे शंख..
मधुर प्रफुल्लित,
नव चिंतन से हो
दुष्ट प्रवृत्तियों का अंत…
नव वर्ष में हो…
नयी सोच
नया जोश
नया गीत
नया संगीत
नयी ऊर्जा
नयी उमंग...
लाए नव वर्ष
हमारे जीवन में..
खुशियां ,उत्साह
और हर्ष...
नीना महाजन नीर
गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश
No comments:
Post a Comment