नया साल नया दौर
----------------------------
जीवन के हर रंग मे खुशियो के संग में ,
सुबह की लाली घटा शाम की तन्हाई में ,
हरे भरे पेड़ों पर चिड़िया चहकती रहे ,
खेत खलिहानों मे फसल लहलहाती रहे ,
नई रोशनी मे नये जीवन की शुरुआत हो ,
सबको जीने की नई दिशा नया राह मिले ,
ऐसा नया हो नये साल की शुरुआत हो ,
नये साल मे नये दौर की हमेशा जज्बात हो ,
दुनिया मे आपस मे भाईचारे का संबंध हो ,
ना झगड़ा ना झंझठ और ना लड़ाई का वास हो ,
गाँव मे खुशियों की हमेशा नई - नई सौगात हो ,
सबको अपनी अभिव्यक्तियों का नया संसार मिले ,
प्रेम की ज्योति जले खुश्बुओं की हमेशा महक उठे ,
विज्ञान , तकनीकी , साहित्य की ज्वाला और जले ,
पग -पग में दिल और प्यार का हमेशा मिलन हो ,
जाति धर्म को मिटाकर सबकी धड़कनो का मिलन हो,
दुनिया मे लोक कलाओं का चहुंदिश विकास हो ,
सभ्यता और संस्कृति का नया आयाम नयी गति मिले ,
मन मस्तिष्क मे नये दुनिया की स्वागत की आशाएं हो ,
जीवन मे नये उद्देश्यों का नया अध्याय की शुरुआत हो ।
रूपेश कुमार
चैनपुर, सीवान, बिहार
No comments:
Post a Comment